http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttarpradesh/4_1_7981294.html
(Dainik Jagran - 8th July 2011)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
News :
स्पीक एशिया ने शुरू किया भुगतान
वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : ऑन लाइन सर्वे के घोटाले के सागर से गुरुवार को सर्वे कंपनी स्पीक एशिया जैसी कुछ कंपनियों ने भुगतान कार्य शुरू कर दिया है। इन कंपनियों के खाते सीज हो जाने के कारण इनसे जुड़े ग्राहक भी सदमे में चले गए थे, जो फिर से उत्साहित हो गए हैं।
अचानक इंटरनेट की दुनिया की क्षितिज पर कई फ्राड कंपनियों के अवतरित होने और आम जनता के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी की कहानी तो सब जान चुके हैं। पीएसीएल अलगल्फ नेट डॉट ब्रिज, इडेन मीडिया, एरोलाइट सर्वे और ओसेन जैसी कंपनियां पैसा लेकर फरार हो गईं और इन कंपनियों के ग्राहकों के एकाउंट खाली पड़ गए। पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, वाराणसी, प्रतापगढ़, जौनपुर तथा गोरखपुर समेत दर्जन भर जिलों के हजारों लोग से करोड़ों रुपये ऐंठ कर ये कंपनियां भाग निकलीं, लेकिन गुरुवार को एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया, जो बहुत से लोगों को एक बार फिर झोली भर देने वाली खबर से कम नहीं। मुंबई के एक बड़े व्यापारी राम त्रिपाठी के मुताबिक उनका स्पीक एशिया में एकाउंट है, जो कुछ दिन तक बंद था। हम परेशान थे, लेकिन गुरुवार को जैसे ही हमारे एकाउंट में पैसा आया कि हम गदगद हो उठे। करीब साढ़े पंद्रह लाख रुपये लगाने वाले श्री त्रिपाठी का कहना है कि उनके कई दोस्तों ने स्पीक एशिया में पैसा लगाया है। उनके चेहरे पर एक बार फिर खुशी से चमक उठे हैं। वहीं झूंसी में अलगल्फ नेट डॉट विज नाम की चिटफंड कंपनी से ठगे गए लोग थाने के सामने गुरुवार को भी जमे रहे, लेकिन पुलिस की वही रट कि हम दबिश दे रहे हैं, लेकिन कंपनी के प्रबंधक और प्रोपराइटर्स का पता नहीं चल रहा है। प्रतापगढ़ में जिस पर्ल्स एग्रोटेक कारपोरेशन लिमिटेड ने लोगों को अपना निशाना बनाया, उनकी हायतौबा सुनने वाला कोई नहीं है। सिविल लाइंस में स्थित इसी तरह की कई सर्वे कंपनियों के दफ्तरों में ताले पड़े हैं और लोगों की हर रोज वहां भीड़ लगी रहती है। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारी यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ ले रहे हैं कि कोई शिकायतकर्ता ही नहीं है।
तो झूंसी में ही क्या कार्रवाई हुई
यदि शिकायत की बात है तो फिर झूंसी थाने में इस तरह की धोखाधड़ी की रिपोर्ट तक दर्ज है। आखिर पुलिस की तफ्तीश यहां से क्यों नहीं शुरू हो पायी। इसका जवाब न तो डीआइजी के पास है और न ही आइजी के पास।
अब हम जगायेंगे अलख
बेरोजगारों और गरीब जनता के साथ धोखा करने वाले कोई आम ठग नहीं, राष्ट्रद्रोही हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी कम जिम्मेदार नहीं है। यदि चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो हम आंदोलन के माध्यम से अलख जगा कर रहेंगे। -मुकुंद तिवारी (पार्षद)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
English Translation :
Speak Asia began the payment
Jul 08, 12:16 am
Senior Correspondent, New Delhi: On-line survey, survey company scam Sea Speak Asia on Thursday as some companies have begun paying. Account of the siege of these companies due to the respective customers had gone into shock, which are recharged again.
Suddenly the world of Internet Fraud companies appeared on the horizon with millions and the general public so everyone knows the story of the fraud. Pisiel Alglf dot net Bridge, Eden Media, Arolait survey and companies like Ocean have escaped with the money and the customers of these companies have to empty the account. Eastern Uttar Pradesh's Allahabad, Varanasi, Pratapgarh, Jaunpur and Gorakhpur districts, including a dozen of these companies extract thousands of crores of rupees came from, but on Thursday there was an astonishing fact, which many people once again filled bag less than that reported. Ram Tripathi, a major dealer in Mumbai said he speak to the account in Asia, which was closed a few days. We were worried, but on Thursday we got the money as soon as our account were to be jolly. Mr Tripathi said the half-fifteen million bucks to speak that many of his friends have invested in Asia. Have once again raised his face glowing with happiness. Vij Alglf dot net names in the Junsi chitfund people got cheated by the company Thursday in front of police in tow, but the police are giving the same rhetoric that we escaped, but the company is not aware of the manager and Propraitrs. Perls: Agrotech Corporation Limited in Lucknow which targeted people, there is no one to hear their hoarse. Many survey companies located in Civil lines similar offices have locks and the crowding of people everyday. The local police are taking away from their responsibility by saying that there is no complainant.
What action was taken in the Junsi
Junsi to the complaint, then enter the police station to report such fraud. After the police investigation here did not start. The answer is neither to dig nor to the IG.
Now we alakh Jagayenge
Unemployed and poor people who betrayed not a common thug, are national. It is responsible for police administration. The twenty-four hours later the police did not take any action we will wake alakh through movement. - Mukund Tiwari (councilor)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
CALL - 08100934353
Email : surveyincome@asia.com

No comments:
Post a Comment